OUR INSTITUTE


      शासकीय आई.टी.आई. देवरी, सागर एक प्रतिष्ठित तकनीकी कौशल प्रशिक्षण संस्था है, जो कौशल विकास संचालनालय (Directorate of Skill Development) के अंतर्गत संचालित होता है, साथ ही आई टी आई देवरी ISO 9001:2015 (Quality Management System) प्रमाणित संस्था है | 

यह संस्था विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यरत है, ताकि वे कुशल पेशेवर बनकर समाज एवं उद्योगों के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

          संस्था में उद्योगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवसाय (NCVT एवं SCVT) संचालित किए जाते हैं, जैसे – COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट), इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर तथा डीजल मैकेनिक। इन सभी ट्रेडों में विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण भी दिया जाता है, जिससे वे अपने कार्यक्षेत्र में दक्ष बन सकें।

          शासकीय आईटीआई देवरी, सागर का परिसर सुव्यवस्थित कार्यशालाओं, कंप्यूटर प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, स्मार्ट-क्लास, पुस्तकालय तथा अनुभवी प्रशिक्षकों से सुसज्जित है। यहाँ के प्रशिक्षक विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता विकसित करने में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त संस्थान में समय-समय पर कौशल विकास गतिविधियाँ, कार्यशालाएँ तथा प्लेसमेंट सहायता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता में वृद्धि हो सके।

संस्थान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तकनीकी ज्ञान से सशक्त बनाना, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना तथा देश की अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करना है।